Headlines

क्या आपको मिल पाएगा मुफ्त गैस सिलेंडर और क्या है आवेदन का तरीका? यहां जानें

Spread the love

नई दिल्ली : भारत सरकार और राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनमें अलग-अलग तरह के लाभ लाभार्थियों को दिए जाते हैं। ऐसी ही एक योजना है पीएम उज्ज्वला योजना।

हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जिसको केंद्र सरकार चला रही है और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार लाभार्थियों को मुफ्त में गैस सिलेंडर मुहैया करवाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं। आप यहां जान सकते हैं कि किन लोगों को इस योजना का लाभ मिल सकता है यानी कोन लोग योजना के लिए पात्र हैं। साथ ही आप यहां ये भी जान सकते हैं कि पीएम उज्ज्वला योजना में आवेदन कैसे किया जा सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं…

कौन लोग जुड़ सकते हैं योजना से?
पीएम उज्ज्वला योजना का लाभ पुरुषों को नहीं मिलता है। इस योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ सिर्फ महिलाएं ही ले सकती हैं और वो भी वे महिलाएं जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही हैं। जिन महिलाओं के पास बीपीएल कार्ड है वे आवेदन करके योजना से जुड़ सकती हैं और लाभ ले सकती हैं
आवेदनकर्ता महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।

ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से:-

पहला स्टेप
आप भी अगर पीएम उज्ज्वला योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmuy.gov.in/ पर जाएं
फिर यहां पर दिए हुए ‘Apply For New Ujjwala 2.0 Connection’ के ऑप्शन पर क्लिक करें
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा और कई ऑप्शन आएंगे

दूसरा स्टेप
अब आपके सामने अलग-अलग गैस कंपनियों से सिलेंडर प्राप्त करने का लिंक मिलेगा
ऐसे में आप जिस कंपनी का सिलेंडर लेना चाहते हैं उस कंपनी के आगे बने बॉक्स पर क्लिक कर दें
फिर दोबारा एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको आवेदनकर्ता का नाम, डिस्ट्रीब्यूटर का नाम, पता, मोबाइल नंबर भरना होता है

तीसरा स्टेप
इसके बाद अपना पिन नंबर भी यहां पर भर दें
अब फॉर्म भरने के बाद आपको अपने दस्तावेज अपलोड करने होते हैं
यहां पर आपसे कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे उन्हें यहां पर अपलोड कर दें
फिर आपको आखिर में ‘अप्लाई’ के बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाता है और सबकुछ सही पाए जाने पर आपको मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाता है।