कलेक्टर श्री दुदावत ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
कोरबा / कलेक्टर कुणाल दुदावत ने भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर तक पहुंच मार्ग की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए।
