Headlines

अमित शाह और सीएम साय की उपस्थिति में आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक नितिन अग्रवाल भी समारोह में हुए शामिल…

Spread the love

छत्तीसगढ़:- राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के सहसंयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल भी समारोह में शामिल हुए।

अस्पताल के शुभारंभ को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा कि अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक, विश्वस्तरीय सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों से सुसज्जित यह संस्थान प्रदेशवासियों को बेहतर एवं उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के शुरू होने से प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही छत्तीसगढ़ को चिकित्सा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में भी यह संस्थान अहम योगदान देगा।