Headlines

सेव कर लें यह जरूरी नंबर, PNR स्टेटस से लेकर ट्रेन से जुड़ी कई जानकारी मिलेगी व्हाट्सएप पर

Spread the love

नई दिल्ली : इस बदलती दुनिया में भारतीय रेलवे भी डिजिटल हो चुका है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे भी यात्रियों तक कई सेवाओं को डिजिटली पहुंचा रहा है।

भारतीय ट्रेनों में हर रोज बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। इन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई तरह की व्यवस्थाएं कर रखी है। हालांकि, अब हम एक डिजिटल दौर में प्रवेश कर चुके हैं। आज के समय में लोगों तक कई सर्विसेज ऑनलाइन पहुंचाई जा रही हैं। इस बदलती दुनिया में भारतीय रेलवे भी डिजिटल हो चुका है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसे देखते हुए भारतीय रेलवे भी यात्रियों तक कई सेवाओं को डिजिटली रूप से पहुंचा रहा है।

इसी कड़ी में आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक बेहद ही खास चैटबोट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप भारतीय रेलवे से जुड़ी कई सेवाएं व्हाट्सएप की मदद से प्राप्त कर सकते हैं। यह भारतीय रेलवे का रेलोफाई चैटबोट है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

इस चैटबोट की मदद से आप ट्रेन का पीएनआर स्टेटस, ट्रेन का लाइव स्टेटस, फूड ऑर्डर, ट्रेन टिकट बुकिंग, ट्रेन का शेड्यूल, कोच पोजीशन, ट्रेन में सफर करते समय किसी प्रकार की असुविधा होने पर शिकायत दर्ज करवाने से लेकर कई दूसरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

भारतीय रेलवे के इस चैटबोट का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में इस नंबर 9881193322 को सेव करना है। नंबर को सेव करने के बाद आपको अपने मोबाइल में व्हाट्सएप को ओपन करना है।

व्हाट्सएप ओपन करने के बाद इस चैटबोट के मैसेज बॉक्स में जाकर आपको “Hi” लिखना है। “Hi” का मैसेज लिखने के कुछ देर बाद एक मैसेज आएगा। यहां पीएनआर स्टेटस, फूड ऑर्डर, ट्रेन स्टेटस आदि कई तरह के विकल्प दिखाई देंगे।

इन विकल्पों के नीचे “सिलेक्ट सर्विसेस” का ऑप्शन होगा, आपको उस पर क्लिक करना है। आप जिस सर्विस का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उसका चयन करके डिटेल्स भेज देनी हैं। डिटेल्स भेजने के बाद आप पीएनआर स्टेटस से लेकर फूड ऑर्डर आदि कई तरह की सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।