दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप, लाखों यूजर्स को हो रही परेशानी, ये है वजह…

Spread the love

नई दिल्ली:– सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन हो गया है। जानतारी के अनुसार, शुक्रवार शाम अचानक मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डाउन हो गए। अन प्लेटफार्म्स पर यूजर्स को स्क्रॉलिंग और पोस्ट करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत समेत पूरे दुनिया में लाखों यूजर्स इस तकनीकी समस्या से परेशान हैं। लोगों को दोपहर के बाद से ही यूजर्स को इन ऐप्स को एक्सेस करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कई फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स ने पोस्ट कर इस बात की शिकायत की। लोगों का कहना है कि वे अपने आप अकाउंट से लॉग आउट हो जा रहे हैं। वहीं दोबारा लॉगइन करने पर भी दिक्कत हो रही है। यूजर्स का कहना है कि इंस्टाग्राम पर फीड रिफ्रेश नहीं हो पा रही है। प्लेटफार्म पर नया कंटेंट, रील्स या स्टोरीज लोड करने में समस्या आ रही है। मालूम हो कि ये दोनों प्लेटफॉर्म मेटा के ही हैं। फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।