उच्चतम न्यायालय की विशेष लोक अदालत: 31 जुलाई तक करें आवेदन

Spread the love

कोरबा :–न्याय को सरल, सुलभ एवं आपसी सहमति के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘‘समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का समापन 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली ‘‘स्पेशल लोक अदालत‘‘ के साथ होगा।
स्पेशल लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर निराकरण किया जाएगा। इसके पूर्व राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा  प्राधिकरण/समिति के मध्यस्थता केन्द्रों में सुलह बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इस बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पक्षकारों की सहायता करेंगे पक्षकार सुलह वार्ताओं में प्रत्यक्ष अथवा ऑनलाईन माध्यम से शामिल हो सकते है। अभियान में अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं संबंधित पक्षों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गयी है। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को ‘‘समाधान समारोह‘‘ में शामिल करने के लिए गूगल फॉर्म तैयार किया गया है, जिसे भरकर आवेदन किया जा सकता है। यह फार्म सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाईटSupreme Court of India  पर उपलब्ध है।
गूगल लिंकःGoogle Frome-Special Lok Adalat 2026  2026 फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गयी है। समाधान समारोह में दीवानी एवं पारिवारिक विवाद, बैंक ऋण एवं वसूली, बीमा दावा, मोटर दुर्घटना दावा जैसे मामले शामिल है।