Headlines

स्नेहा सदन आश्रम में बुजुर्गों के हक और सेहत की विधिक जागरूकता का आयोजन

Spread the love

  कोरबा/ उम्र बड़ी तो अधिकार नहीं घाटे बुजुर्गों के हक और सेहत की पड़ताल वरिष्ठजनों के कल्याण, स्वास्थ्य एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य 1 अक्टूबर 2026 को स्नेह सदन वृद्धा आश्रम में वरिष्ठजनों हेतु जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

          जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से शिविर में उपस्थित वरिष्ठजनों को उनके अधिकारों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, वृद्धावस्था पेंशन, निःशुल्क विधिक सहायता तथा वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण से संबंधित प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हे अधिकारों के प्रति जागरूक रहने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। इस शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, कु० डिम्पल, एच.एम.ओ, डॉ श्रीराम राठिया, ए.एम.ओ, डॉ सपना मिश्रा,फिजियोथेरेपिस्ट डॉ वर्षा पटेल, फार्मासिस्ट संतोषी पैंकरा,फार्मासिस्ट भारती कटकवार,औषधीय सेवक बिजेन्द्र कुमार टंडन,नर्स स्टाफ कु० संजु चौहान,सरिता, पैरा लिगल वॉलंटियर, रमाकांत दुबे व चिकित्सा विभाग के अन्य सदस्य उपस्थित थे।