नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में हैदराबाद में अपनी आगामी फिल्म जिगरा के प्री-रिलीज इवेंट में साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की जमकर तारीफ की साथ ही उन्हें एक हीरो बताया। इसके अलावा आलिया ने सामंथा को उनकी फिल्म जिगरा को प्रमोट करने के लिए आभार व्यक्त किया।
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जिगरा का जमकर प्रचार कर रही हैं। हाल ही में हैदराबाद में जिगरा का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया, जहां पर फिल्म से जुड़ी स्टार कास्ट और कुछ नामी हस्तियां शामिल हुईं। जिगरा के प्रचार के दौरान आलिया के अलावा वेदांग रैना भी मौजूद रहे। वहीं जिगरा को सपोर्ट करने के लिए साउथ अभिनेत्री सामंथा भी नजर आईं।
इवेंट में आलिया ने जिगरा का समर्थन करने के लिए सामंथा को धन्यवाद दिया। इवेंट के दौरान आलिया ने सामंथा की जमकर प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में सामंथा के साथ निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास और राणा दग्गुबाती भी मौजूद थे। इसी इवेंट का एक वायरल वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रहा है, जिसमें आलिया पुष्पा: द राइज का लोकप्रिय ट्रैक “ऊ अंतवा” गाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस गाने को आलिया ने सिर्फ सामंथा के लिए गाया।
आलिया ने कहा, “मेरी प्यारी सामंथा, तुम ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों में ही असली हीरो हो। मैं तुम्हारी प्रतिभा, तुम्हारी दृढ़ता और तुम्हारी ताकत की बहुत प्रशंसा करती हूं। पुरुषों की दुनिया में एक महिला होना आसान नहीं है। तुम अपने पैरों पर खड़ी हो, और तुम्हारे पास अपनी प्रतिभा और अपनी मजबूत इरादे हैं, जो सभी के लिए एक उदाहरण है।
जिगरा की अदाकारा ने निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास से उन्हें और सामंथा को एक साथ एक फिल्म में कास्ट करने के लिए गुजारुश की। आलिया ने कहा, “इस मंच पर, मैं इस समय जिगरा के प्रचार के लिए नहीं कह रही हूं, मैं वास्तव में ऐसा करना चाहती हूं। त्रिविक्रम सर, मुझे लगता है कि सामंथा और मुझे आपके द्वारा लिखी और निर्देशित एक फिल्म में होना चाहिए।” आगे आलिया ने कहा, ”आमतौर पर अभिनेत्रियां एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करती हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मैं बहुत आभारी हूं कि आज मेरी फिल्म का समर्थन करने के लिए पैन इंडिया सुपरस्टार सामंथा यहां मौजूद हैं।
