Headlines

आखिर कब शुरू होगा नौतपा इन 9 दिनों करें ये खास उपाय, सूर्यदेव की कृपा से दूर होगा सभी दोष…

Spread the love

नई दिल्ली:- जब सूर्य देव अपने प्रचंड ऊर्जा में होते हैं, तो उस समय नौतपा आरंभ होता है. नौतपा के दौरान सूर्य भीषण गर्मी बरसाते हैं. नौतपा ज्येष्ठ महीने में लगता है, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं. इस दौरान सूर्य की सीधी किरणें धरती पर पड़ती हैं. नौतपा में भीषण गर्मी पड़ती है और लू चलती है. ज्योतिष शास्त्र में नौतपा को दान-पुण्य के लिए खास बताया गया है. इस बार नौतपा कब लग रहा है और इस दौरान क्या उपाय करें? चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
नौतपा ज्येष्ठ महीने में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर लगता है. नौतपा की अवधी नौ दिनों की होती है. इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होगा, इसका समापन 2 जून को हो जाएगा. इन 9 दिनों भीषण गर्मी पड़ेगी. नौतपा में कुछ उपाय कर सकते हैं. आप सूर्य देव को प्रसन्न कर पितृ दोष से राहत पा सकते हैं. सूर्यदेव को पितरों का प्रतिनिधि माना गया है. ऐसे में आप सूर्यदेव को प्रसन्न कर पितृ दोष से राहत पा सकते हैं. इसके लिए इन चीजों का दान करें.
नौतपा में करें इन 5 चीजों का दान
गेंहू या चावल का दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है. आप नौतपा में अन्न का दान कर सकते हैं. गरीब या जरूरतमंद को अन्न दान करें.
नौतपा में ऐसे फलों का दान करना शुभ होता है जिसमें जल की मात्रा अधिक हो. नौतपा में खरबूजे का दान करना शुभ माना गया गया है. आप खरबूजा दान कर सकते हैं.
नौतपा की भीषण गर्मी और लू से राहत के लिए पानी का दान शुभ बताया गया है. नौतपा में प्यासे को पानी पिलाने से पुण्य मिलता है. इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं.
नौतपा में शीतल पेय और ठंडे शरबत का दान करना चाहिए. ज्येष्ठ महीने में नौतपा के दौरान आप इसका दान कर सकते हैं.
गरीबों और जरूरतमंदों को गर्मी से राहत के लिए आप पंखे का दान कर सकते हैं. हाथ वाले पंखे या बिजली के पंखे दान करना शुभ होता है.