Headlines

देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट…

Spread the love

नई दिल्ली:–देश के बड़े हिस्से में मॉनसून एक बार फिर पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 4 अगस्त को भारत के कई राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान न केवल मूसलाधार बारिश होगी, बल्कि 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

असम और सिक्किम में रेड अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत में बारिश अब कहर बनकर टूट रही है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। विशेष रूप से असम में हालात चिंताजनक हैं, जहां बाढ़ की वजह से अब तक 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और हजारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में 4 से 6 अगस्त तक बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और शाम तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां के पश्चिमी और पूर्वी, दोनों हिस्सों में 4 से 8 अगस्त के बीच भारी बारिश होने का अनुमान है। यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का भी अलर्ट है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में भी मॉनसून सक्रिय है, जहां 4 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, राज्य में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन की चेतावनी पहाड़ी राज्यों में बारिश एक बार फिर जोखिम लेकर आई है। उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और चमोली समेत कई जिलों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भी 9 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी है।

प्रमुख शहरों का तापमान (अनुमानित)
दिल्ली: 32°C (अधिकतम), 24°C (न्यूनतम)
लखनऊ: 30°C (अधिकतम), 27°C (न्यूनतम)
पटना: 32°C (अधिकतम), 27°C (न्यूनतम)
शिमला: 23°C (अधिकतम), 20°C (न्यूनतम)