Headlines

19 मई से बदलेगा इन 5 लकी राशियों का भाग्य, रवि योग लायेगा रिश्तों में फायदा, मिलेगी मनचाही गाड़ी और नौकरी..

Spread the love

नई दिल्ली:– ग्रह-नक्षत्रों का स्थिति शुभ और अशुभ परिणाम दोनों लेकर आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 19 मई 2026 को बनने वाला रवि योग बेहद शुभ माना जा रहा है। मान्यता है कि इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। खासतौर पर 5 राशियों के लिए यह समय करियर, रिश्तों और सुख-सुविधाओं के मामले में लाभकारी साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं रवि योग के प्रभाव से कौन-सी राशियों के सपने पूरे होने वाले हैं।
रवि योग क्यों माना जाता है खास?

वैदिक ज्योतिष में रवि योग को शुभ और प्रभावशाली योगों में गिना जाता है। यह योग 19 मई की सुबह 8 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर 20 मई की सुबह 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। माना जाता है कि इस योग के दौरान शुरू किए गए कार्यों में बाधाएं कम आती हैं और सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इस बार का रवि योग कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।
मेष राशि: मेष राशि के लोगों के लिए यह समय रिश्तों के मामले में अनुकूल रहेगा। जो लोग लंबे समय से शादी या रिश्ते को लेकर परेशान थे, उनकी बात आगे बढ़ सकती है। वहीं, नौकरीपेशा लोगों का वाहन खरीदने का सपना भी पूरा होने के संकेत हैं। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।
कर्क राशि: आपके लिए यह योग तनाव कम करने वाला साबित हो सकता है। किसी करीबी से मन की बात साझा करने पर राहत महसूस होगी। नई नौकरी या नई जगह काम शुरू करना भी फायदेमंद रह सकता है। मानसिक रूप से खुद को पहले से ज्यादा बेहतर महसूस करेंगे।
कन्या राशि: इन जातकों के रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन खुश रहेगा। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार की समस्याओं को सुलझाने में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
तुला राशि: आपके लोगों के लिए यह समय राहत देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर होने से मानसिक शांति महसूस होगी। रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए भी समय अच्छा माना जा रहा है। वैवाहिक जीवन में साथी का सहयोग और प्यार मिल सकता है।
मीन राशि: इस राशि के जातकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलने के संकेत हैं। विरोधियों या शत्रुओं की सच्चाई सामने आ सकती है, जिससे बड़ी परेशानी टल सकती है। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा।