Headlines

सीएम ने फिर दी सादगी की मिसाल- ट्रेवलर में किया सफर, आम नागरिकों की तरह पहुंचे इस दुकान, वायरल हुए फोटो…

Spread the love

मध्यप्रदेश:–इंदौर के प्रसिद्ध राजवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

प्रदेश के मुखिया ने पेश की सादगी और मितव्ययता की मिसाल एक बार फिर ये देखने को मिला कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनता के इतने चहेते क्यों हैं। दरअसल, सीएम डॉ. यादव इंदौर के राजवाड़ा पहुंचे और यहां उन्होंने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे अपने चिर-परिचित अंदाज में अचानक अन्ना भैया के नाश्ते की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने आम लोगों की तरह आम जनता के साथ बैठकर नाश्ता किया और चाय पी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई को लेकर और भविष्य की योजनाओं पर बातचीत की। उनके इस अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

दूसरी ओर, सीएम डॉ. यादव ने स्थानीय व्यवसायियों और नागरिकों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस बातचीत के बाद उन्होंने नाश्ते और चाय का बिल खुद ही भरा। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने बीच पाकर लोग उत्साहित हो गए। लोगों को उनका सहज और पारिवारिक व्यवहार अच्छा लगा। सीएम डॉ. यादव ने लोगों के बीच जाकर उनसे हाथ मिलाया। उन्होंने मासूम बच्चियों को दुलार किया। इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खींचने की भी कोशिश की।

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सादगी से जनसेवा के संकल्प का एक और उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने इंदौर में एचआर ग्रीन से राजवाड़ा तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रेवलर बस में सफर किया। इस दौरान उन्होंने शहर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और चलती बस से ही नागरिकों का अभिवादन किया।