छत्तीसगढ़:– देशभर के साथ छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पेट्रोल और डीजल की कमी की खबर लगातार सामने आ रही थी, जिसके चलते आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं, जिसे मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रमुख और दृष्टिगोचर स्थान पर इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर वाले पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
इन पोस्टरों में पुलिस कंट्रोल रूम, स्थानीय थाना प्रभारी, डायल-112 समेत अन्य जरूरी हेल्पलाइन नंबर दर्ज किए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाई जा सके। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। रात्रिकालीन निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने, सीसीटीवी कैमरों को हमेशा सक्रिय रखने और नगदी के सुरक्षित प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
