Headlines

स्पेशल लोक अदालत में मिलेगा लंबित मामलों का समाधान, आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 जुलाई तक बड़ी, 21 22 और 23 अगस्त 2026 को उच्च न्यायालय में होगा समाधान समारोह, इन लोगो को मिला अतिरिक्त अवसर…

Spread the love

कोरबा :–लंबित न्यायिक मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण के उद्देश्य से उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित किया जा रहे समाधान समारोह के अंतर्गत स्पेशल लोक अदालत में मामलों को प्रस्तुत करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक पक्षकार 31 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
जानकारी के अनुसार 21 22 एवं 23 अगस्त 2026 को उच्च न्यायालय में स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि पहले 31 मई निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दिया गया है।
उच्च न्यायालय भारत के अनुसंधान एवं योजना केंद्र तिलक मार्ग नई दिल्ली द्वारा जारी सूचना के अनुसार ऐसे पक्षकार जिनके मामले 31 मई 2026 तक उच्च न्यायालय में लंबित है और जो निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर सके थे, उन्हें अब अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है।
न्यायालय प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों को शीघ्र सरल एवं आपसी सहमति से समाधान के लिए आवेदन करें स्पेशल लोग अदालत के माध्यम से विवादों का निपटारा कम समय और कम खर्च में संभव हो सकेगा, जिससे न्यायालय प्रक्रिया को भी गति मिलेगी।

लोक अदालत का यह विशेष आयोजन लंबित मामलों की बोझ को कम करने के साथ-साथ पक्षकारों को त्वरित न्याय उपलब्ध है करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।