10 से 12 जून के बीच कई ये ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी..

Spread the love

छत्तीसगढ़ :– ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे ने 10 जून से 12 जून के बीच कई मेमू और डेमू ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

क्यों रद्द की गईं ट्रेनें?
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नागपुर मंडल के रसमड़ा स्टेशन पर अधोसंरचना विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। यहां मालगोदाम लाइन को मुख्य ट्रैक से जोड़ने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तकनीकी कार्य किया जाएगा। सुरक्षा कारणों के चलते इस दौरान ट्रेन संचालन को अस्थायी रूप से रोकना जरूरी है।

किन रूटों पर पड़ेगा असर?
मेमू और डेमू रूटों की रायपुर- डोंगरगढ़, डोंगरगढ़- रायपुर, डोंगरगढ़- गोंदिया, गोंदिया-डोंगरगढ़, इतवारी- गोंदिया, गोंदिया-इतवारी, इतवारी- बालाघाट और बालाघाट-इतवारी सहित कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया
रेलवे ने कुछ पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया है। रायपुर–डोंगरगढ़ पैसेंजर ट्रेन 10 और 11 जून को केवल दुर्ग तक ही चलेगी, डोंगरगढ़–बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन अब दुर्ग स्टेशन से शुरू होगी।इस दौरान डोंगरगढ़ और दुर्ग के बीच ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी।

रेलवे की यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। बिना जानकारी स्टेशन पहुंचने पर परेशानी हो सकती है। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद सभी सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।