आत्महत्या से रोकने आमजनों को किया जागरूक जागरूक

Spread the love

कोरबा :–मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पदमाकर शिंदे एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अशोक शाक्य के निर्देशन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत स्व.बिसाहु दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय जिला चिकित्सालय परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य व आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में तनाव प्रबंधन, सकारात्मक दृष्टिकोण, भावनात्मक संतुलन, कठिन परिस्थितियों से निपटने के उपाय एवं महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही, उपस्थित सभी छात्र छात्राओं द्वारा संदेश दिया गया कि मानसिक परेशानियां होने पर झिझकें नहीं, खुलकर बात करें।