Headlines

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर होगा स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं जिला स्तरीय सम्मान समारोह

Spread the love

कोरबा, / अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को कोरबा में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम टी.पी. नगर स्थित इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम खेल परिसर में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
जिला पंचायत कोरबा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कार्यक्रम की तैयारियों के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।