नई दिल्ली:– सावन का महीना महादेव को अति प्रिय है। मान्यता है कि इस दौरान विधि विधान से पूजा अर्चना करने से महादेव खुश होते है और कृपा बरसाते है। इतना ही नहीं सावन में दान करना भी बहुत शुभ होता है। लेकिन किन चीजों का दान करना चाहिए और किन चीजों का नहीं। तो चलिए जानते है ,,,
सावन में अन्न दान शुभ होता है
सावन के महीने में यदि आप जरूरतमंदों को अन्न का दान करते हैं तो यह एक अत्यंत शुभ काम माना जाता है। इस दौरान भूखों को खाना खिलाना सबसे अच्छा होता है और इससे शिव जी की कृपा भी बनी रहती है। सावन में मुख्य रूप से आप कुछ अनाज जैसे गेहूं, चावल और दालों का दान करें तो यह विशेष रूप से फलदायी हो सकता है।
जरूरतमंदों को वस्त्र का दान करें
सावन में वस्त्रों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. इतना ही नही आप चादर, पहनने के लिए वस्त्र और बर्तनों का भी दान कर सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप इस महीने पुरानी चीजों का दान करने से बचें।
सावन में धन का दान है शुभ
अगर आप सावन के महीने में जरूतमंदों को धन का दान करेंगे तो यह आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। भगवान शिव की कृपा दृष्टि बनी रहती है और मनोकामनाएं पूर्ण होगी।
दूध और दही का दान
अगर आप सावन के महीने में किसी जरूतमंद व्यक्ति को दूध और दही का दान करें तो यह आपके लिए अत्यंत शुभ हो सकता है। इस दौरान शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाने की प्रथा है और यदि आप इन चीजों को दान में भी देते हैं तो इसके अच्छे परिणाम हो सकते हैं।
