Headlines

कमाने दिल्ली गई युवती का पता नहीं,बैंक गई पत्नी वापस नहीं लौटी,घर-मायके से गई महिलाएं लापता

Spread the love

कोरबा :-जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत महिलाएं और युवक पिछले कई महीने से लापता मामलों में गुम इंसान के साथ-अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध बहला-फुसलाकर भगा ले जाने आशंका पर जुर्म दर्ज कर पता-तलाश किया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक बांगो थाना अंतर्गत ग्राम सासिन निवासी महावीर मरकाम उसकी पत्नी रेखा मरकाम 26 वर्ष 17 जुलाई 2026 सुबह 9 बजे बैंक के काम जटगा जा रही हूं, कहकर पुत्री साक्षी 2 वर्ष 6 माह को साथ लेकर निकली, जो आज तक घर वापस नहीं आई है। रेखा मरकाम को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर लिया रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
ग्राम सरभोंका,थाना बांगो निवासी सोनमतिया धनुहार 12 नवम्बर 2025 को दोपहर 3 बजे सहेली सरिता धनुहार संग काम करने दिल्ली जाने के नाम पर निकली, जो आज तक घर वापस नहीं आई है। मॉं चन्द्रकला पति उजियार सिंह ने गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई कि बेटी सोनमतिया दिल्ली पहुंचकर फोन से बातचीत की थी,विगत 8 माह से उसके मोबाईल नंबर पर बीच-बीच में बातचीत होती रहती थी।
पूछने पर झाडू-पोछा का काम करना, 10 हजार रूपये महिना मजदूरी मिलना एवं अच्छे से रहना बताई थी, किंतु 20 जुलाई 2026 के बाद से उसका मोबाईल बंद बता रहा है, किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है। मॉं ने बताया कि उसके बांये हाथ के बीच की तीन उंगली बचपन से नहीं है तथा कोहनी के पास बचपन से गठान होने से मोटा है एवं दोनों पैर के ‍पिंडली में बचपन से पायलनुमा गड्ढा गोल निशान है। रिपोर्ट पर गुम इंसान 27/2026 कायम कर पतासाजी में लिया गया है।
जून से लापता है समारो बाई
बैशाखूराम की पत्नी उम्र 25 वर्ष,निवासी ग्राम बंजारी रावणभांठा थाना बांगो 10 जून 2026 को शाम लगभग 7 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई, जो आज तक घर वापस नहीं आई है। समारो बाई अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण की आशंका पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गय।
इसी तरह ग्राम दम्हामुड़ा महुआ पारा निवासी लालचंद सारथी की पत्नी थुनिया लापता हो गई है। उसने कोरबी चौकी में बताया कि थुनिया बाई उसकी तीसरी पत्नी है। उससे जीवित सन्तान 2 लड़का व 1 लड़की हैं जिनकी उम्र 4 से 9 वर्ष के मध्य है। पत्नी थुनिया बाई 23 सितम्बर 2026 के सुबह करीबन 9 बजे घर में बिना बताये तीनों बच्चों का छोड़कर कही चली गई। आस पास, रिश्तेदारो में पता तलाश किया किन्तु कुछ पता नहीं चल रहा है। आशंका है कि उसकी पत्नी किसी अज्ञात व्यक्ति के कब्जे में कैद है। वह साथ में जियो कंपनी का मोबाईल रखी है, और घर में रखे 10 हजार रुपए को भी लेकर गई है। पसान थाना में लालचन्‍द सारथी की रिपोर्ट पर अज्ञात के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर पतासाजी किया जा रहा है।
कोतवाली थाना अंतर्गत कुम्‍हार मोहल्ला सीतामणी निवासी जानकी यादव पति लहुरमन यादव, 25 सितम्बर सुबह 7 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गयी पतासाजी करने से कुछ पता नहीं चल रहा है। पुत्री ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ भगा कर ले गया है।

दीपका थाना अंतर्गत टावर मोहल्ला निवासी संतोष कुमार डंसेना पिता लगन साय मूल पता ग्राम बैरागी थाना कापू जिला रायगढ की पत्नी रमला बई लापता है। पति ने बताया कि करीब 7 माह से दीपका क्षेत्र के रूंगटा कम्पनी में काम लगने से पत्नी के साथ आकर रह रहा है कोई बाल बच्चा नहीं।पत्नी 04 अगस्त 2026 को दीदी गुरबारी बाई के घर ज्योतिनगर दीपका गई जो लगभग 1:30 बजे दीदी कर घर से मायके जा रही हूं कहकर निकली किन्तु आज दिनांक तक घर वापस नहीं आई है। पति को यकीन है कि कोई अज्ञात व्यक्ति पत्नी को प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया है। सूचना पर अज्ञात व्यक्ति विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

दीपका थाना क्षेत्र से एक और महिला लापता हुई है। छेदी लाल मरकाम पिता समार सिंह मरकाम ग्राम गिधौरी थाना उरगा में रहता है व हेडसपुर में शिक्षक पदस्थ है। उसकी नव ब्याहता पत्नी अर्चना मरकाम करीब एक माह से अपने मायके सिरकी गांधीनगर में रह रही थी जो 22 जुलाई 2026 को लगभग 12 बजे से घर से बिना बताये कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद पति को यकीन है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी को प्रलोभन देकर भगा ले गया है। सूचना पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

इसी तरह सूचक परमेश्वर पिता राय सिंह कुशरो निवासी ग्राम बंजारी रापेरपारा बंजारी थाना बांगो में बताया कि उसका भाई तुलेश्वर सिंह कुशरो 12 मई 2026 को सुबह लगभग 11 बजे घर से कटघोरा के शारदा राईस मिल में काम करने जा रहा हूं कहकर निकला है, जो आज तक घर वापस नहीं आया है। पूर्व में भी वह वहां काम करने गया था, इसलिये पता-तलाश नहीं कर रहे थे। तुलेश्वर सिंह का मोबाइल नम्बर बंद बताया तब शारदा राईस मिल में पता किये तो मालूम हुआ कि वहां काम करने नहीं गया है। आसपास, गांव-रिश्तेदारी में पतासाजी पर कोई पता नहीं चला है।