Headlines

रामलीला में धर्म, मर्यादा, आदर्श नेतृत्व का जीवंत मंचन; दर्शकों को मिली विनम्रता,कर्तव्यपालन की सीख

Spread the love

    कोरबा रामलीला में श्रीराम राज्याभिषेक से पूर्व का प्रसंग श्रद्धा के साथ जीवन की गहरी सीख भी दे गया। राजसभा में महाराज दशरथ की प्रशंसा के बीच उन्होंने दर्पण के माध्यम से आत्ममंथन का संदेश दिया। उन्होंने समझाया कि जब चारों ओर प्रशंसा हो, तब स्वयं को परखना सबसे अधिक जरूरी है। व्यक्ति को विचार करना चाहिए कि क्या वह वास्तव में उन गुणों के योग्य है, जिनके लिए उसका गुणगान किया जा रहा है।

  इसके बाद गुरु वशिष्ठ  श्रीराम को अगले दिन होने वाले राज्याभिषेक की सूचना दी। प्रसंग में श्रीराम की विनम्रता, गुरु के प्रति सम्मान और मर्यादापूर्ण आचरण ने आदर्श जीवन का संदेश दिया।

 रामलीला की सीख: प्रशंसा से अहंकार नहीं, आत्ममंथन जागना चाहिए। पद प्रतिष्ठा नहीं, जिम्मेदारी है और सच्ची महानता विनम्रता, धर्म तथा कर्तव्यपालन में निहित है।