रायपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आरोग्य कलश प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एमएचआरएस (Mid Head Root Solution) के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में संस्था के संस्थापक एवं “Father of MHRS” ज्ञानीदास मानिकपुरी ने बताया कि वे पिछले 23 वर्षों से समाज के बीच निरंतर स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमएचआरएस के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मूल कारणों को समझाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए मार्गदर्शन दिया जाता है। संस्था का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और दीर्घायु जीवन की दिशा में प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि महर्स (MHRS) के अंतर्गत ब्यूटी एवं हेल्थ के क्षेत्र में “दीर्घायु आरोग्य” की विशेष पहल की जा रही है, जिसके माध्यम से नए, पुराने एवं जटिल स्वास्थ्य संबंधी रोगों के समाधान के लिए परामर्श और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। संस्था का कहना है कि यह अभियान लोगों को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित है।
शिविर में आए लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया गया तथा मानसिक स्वास्थ्य, जीवनशैली, खान-पान, तनाव प्रबंधन और प्राकृतिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाते हुए संस्था की इस जनहितकारी पहल की सराहना की।

ज्ञानीदास मानिकपुरी ने बताया कि आरोग्य कलश प्राइवेट लिमिटेड वर्ष 2003 से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला रही है और आज यह अभियान देश-विदेश तक पहुंच चुका है। संस्था का लक्ष्य “Health for All – Forever” (सभी के लिए दीर्घायु आरोग्य) के संकल्प को साकार करना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ, खुशहाल और निरोग जीवन जी सके।
नवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

