बप्पा के स्वागत पर चाहिए चेहरे पर फेस्टिव ग्लो, तो ट्राई करें ये 5 हटके फेस पैक…

Spread the love

नई दिल्ली:– गणेश उत्सव से पहले कई तरह की तैयारियां की जाती है। इसके साथ ही पूजा-पाठ और तैयारियों के बीच चेहरे पर थकान, डलनेस और टैनिंग साफ नजर आने लगती है। ऐसे में पार्लर जाने का समय न हो तो घर पर मौजूद चीजों से बनने वाले कुछ फेस पैक को ट्राई किया जा सकता है।

  1. अलसी-चावल का फेस पैक
    1 चम्मच अलसी पाउडर, 1 चम्मच चावल का आटा और जरूरत के अनुसार पानी।

कैसे बनाएं: दोनों चीजों को मिलाकर हल्का गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। चेहरे पर लगाकर करीब 10-15 मिनट रखें और सूखने पर पानी से धो लें। यह कॉम्बिनेशन त्योहार से पहले डल दिख रही स्किन पर निखार ला देगा।

  1. भुनी हल्दी-कॉफी और हनी पैक
    एक चुटकी भुनी हल्दी, ½ चम्मच कॉफी, 1 चम्मच शहद और थोड़ा कच्चा दूध।

कैसे बनाएं: सभी चीजों को मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट बाद बहुत हल्के हाथ से मसाज करते हुए धो लें। यह पैक खासतौर पर टैनिंग और डल नेस वाले चेहरे पर ग्लो लाने के लिए परफेक्ट है।

  1. बादाम और थोड़ा दूध।

कैसे बनाएं: बादाम को दूध में भिगोकर बारीक पीस लें। इस पेस्ट की पतली परत चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट बाद धो लें। त्योहार से एक-दो दिन पहले इस फेशपैक को स्किन को सॉफ्ट और फ्रेश लुक देने के लिए इस्तेमाल करें।