Headlines

वाणिज्य वा उद्योग एवं आबकारी मंत्री के उपस्थिति में हर्षोल्लास से मनाया गया—संस्कृति परंपरा का उत्सव हरेली

Spread the love

कोरबा:–कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में उमड़ा उल्लास, गेड़ी और पारंपरिक खेलों ने बांधा समांछत्तीसगढ़ की माटी की महक, लोक संस्कृति की जीवंतता और पुरखों की परंपराओं का गौरव—हरेली पर्व के भव्य आयोजन में बालकोनगर एक बार फिर छत्तीसगढ़िया रंग में सराबोर नजर आया। उद्योग एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हरेली उत्सव में लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। बालकोनगर में हरेली पर्व पर मंत्री देवांगन की मौजूदगी और पारंपरिक गतिविधियों में सहभागिता का उल्लेख पूर्व के आयोजन में भी सामने आया है।

 गेड़ी पर चढ़े कदम, खिल उठा छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान!

हरेली के पारंपरिक रंग में सजे आयोजन स्थल पर गेड़ी, लोक खेल और ग्रामीण परंपराओं ने नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का संदेश दिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उत्सव के रंग में रंगे दिखाई दिए। कहीं उल्लास की गूंज थी तो कहीं लोक परंपरा को बचाने और आगे बढ़ाने का संकल्प।

‌ मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि हरेली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने का अवसर मिलता है।

लोक संस्कृति बनी आकर्षण का केंद्र

हरेली पर्व के दौरान पारंपरिक कृषि उपकरणों की पूजा, प्रकृति और खेती-किसानी के प्रति सम्मान तथा पारंपरिक खेलों का आयोजन इस पर्व की मूल भावना को जीवंत करता है। बालकोनगर में आयोजित कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि आधुनिक औद्योगिक शहर की पहचान केवल उद्योगों से नहीं, बल्कि अपनी माटी, संस्कृति और परंपरा से भी होती है।

उद्योग नगरी में गूंजा छत्तीसगढ़िया गौरव

बालकोनगर की