भारतीय शूटिंग जगत को बड़ा झटका, दिग्गज कोच का 49 वर्ष की उम्र में निधन…

Spread the love

नई दिल्ली,:– भारतीय खेल जगत के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने शूटिंग कोच और एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव के अनुसार, जसपाल राणा ने गुरुवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

राणा भारतीय शूटिंग के सबसे सफल खिलाड़ियों और कोचों में गिने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते और बाद में कोच के रूप में नई पीढ़ी के निशानेबाजों को तैयार किया। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और खिलाड़ियों, खेल प्रशासकों व प्रशंसकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।