अंबिकापुर :– राष्ट्रीय सेवा योजना, उच्च शिक्षा विभाग एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज अंबिकापुर में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ. प्रियंका शुक्ला (आयुक्त सह परियोजना संचालक) के निर्देशन एवं डॉ. खेमराज सोनवानी (अतिरिक्त परियोजना संचालक) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य किशोरों में HIV एवं अन्य बीमारियों, सामान्य ज्ञान और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी सही जानकारी का प्रसार करना था, साथ ही उन्हें नशा मुक्ति, सुरक्षित व्यवहार, नियमित रक्तदान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का आयोजन संत गाहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एस. एन. पांडेय की उपस्थिति में किया गया, जबकि संगठन एवं संचालन का दायित्व डॉ. श्रद्धा मिश्रा, प्राचार्य, सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय, सुभाष नगर अंबिकापुर द्वारा निभाया गया।
विजेता प्रतिभागी इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान: शासकीय बहु उत्तर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर के यश कुमार गुप्ता (कक्षा 9वीं) एवं श्रेयश्री सोनी (कक्षा 11वीं)
द्वितीय स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवीगंज रोड, अंबिकापुर के आदित्य घोष (कक्षा 9वीं) एवं आरती जायसवाल (कक्षा 11वीं)
तृतीय स्थान: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर की पूजा शर्मा एवं श्रुति तिवारी (दोनों कक्षा 11वीं)
विजेता छात्रों को कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में राज्य कार्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य नोडल अधिकारी के समन्वय में सहायक संचालक, युवा मामले की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
यह प्रतियोगिता न केवल छात्रों में ज्ञानवर्धन का माध्यम बनी, बल्कि समाज में HIV से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास भी साबित हुई।