Headlines

ट्रेन में रात के समय कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम

Spread the love

नई दिल्ली : अगर आप भी ट्रेन में रात के समय सफर करते हैं तो आपको कुछ नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से –

भारतीय रेलवे सफर का काफी सुविधाजनक साधन है। कम किराये और सुविधाजनक होने की वजह से किन्हीं और साधनों में सफर करने की तुलना में ज्यादातर लोग भारतीय रेलवे में सफर करना पसंद करते हैं। भारतीय रेलवे का विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इस कारण देश की कनेक्टिविटी में इसका एक महत्वपूर्ण योगदान है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा भी कहा जाता है।

ट्रेनों का किराया भी काफी किफायती होता है। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। अगर आप भी ट्रेन में रात के समय सफर करते हैं तो आपको कुछ नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से –

रात 10 बजे के बाद टीटीई नहीं कर सकता है आपका टिकट चेक
अक्सर कई बार यात्री इस बात की शिकायत करते हैं कि रात के समय टीटीई उन्हें जगाकर टिकट चेक करते हैं। इससे उनकी नींद खराब हो जाती है। यात्रियों की इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक खास नियम बना रखा है।

इस नियम के अंतर्गत टीटीई रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच टिकट चेक नहीं कर सकता है। हालांकि, यह नियम उन यात्रियों पर लागू नहीं होता है जो रात 10 बजे के बाद ट्रेन में सफर कर रहे हैं, टीटीई के पास उन लोगों के टिकट को चेक करने की अनुमति होती है।

रात 10 बजे के बाद मोबाइल पर बिना ईयरफोन के गाना सुनना या वीडियो देखना
अगर आप ट्रेन में सफर करते समय रात 10 बजे के बाद बिना ईयरफोन के मोबाइल पर गाना सुनते हैं या वीडियो देखते हैं तो इससे साथ में सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

इसके अलावा आप रात के समय तेज आवाज में बातचीत भी नहीं कर सकते हैं। ऐसा करने पर अगर साथी यात्री इसकी शिकायत दर्ज कराता है तो आप पर कार्रवाई हो सकती है।