गुना :–भाजपा गुना नगर मंडल द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर ,प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रम 10 से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा अभियान", 14 अगस्त विभाजन विभीषिका,एवं तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के मुख्याथित्य में एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं मंडल के प्रभारी देवेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई।इस दौरान न.पा.अध्यक्षा सविता अरविंद गुप्ता,राष्ट्रीय कॉफी बोर्ड भारत सरकार सदस्य मनोज दुबे जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन ,न.पा.उपाध्यक्ष धरम सोनी,भाजपा जिला मंत्री गोविंद गुर्जर,मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत आदि मंचासीन रहे। मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया कि आगामी 10 अगस्त से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक निरंतर विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी देकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम का आयोजन मंडल में होना बताया ।
जिसकी पूर्व तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा की बैठक उपरांत विगत दिवस जिले की बैठक आयोजित की गई