Headlines

आज का दैनिक राशिफल वृषभ-मिथुन सहित इन राशियो के जातकों को मिल सकती हैं बड़ी खुशखबरी….

Spread the love

नई दिल्ली:– आज का दिन गुरूवार है जो भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है इसे पीला गुरूवार के नाम से भी जानते है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों के बारे भी उल्लेख किया गया है। जिस तरह से नक्षत्रों की स्थिति और चाल बदलती रहती है इसके अनुसार ही दिन तय होते है। चलिए जानते हैं विस्तार से आज का दैनिक राशिफल…

मेष-

पारिवारिक सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा। व्यापार व्यवसाय अच्छा रहेगा। स्त्री जाति की सलाह से सुख और सफलता प्राप्त होने का योग है।

वृषभ-

अनुकूल वातावरण में काम करने का अवसर प्राप्त होगा। भौतिक सुख एवं मनोरंजन होगा। लाभदायक समाचार मिलेगा। मानसिक प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन-

आर्थिक एवं व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी।

कर्क-

शुभ समाचार से खुशी होगी। मनोरंजन का लाभ मिलेगा। मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मित्रता लाभदायक उपयोगी और सुखद रहेगी।

सिंह–

राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। सम्मान प्राप्ति का योग है। आशा से अधिक उपलब्धि रहेगी।

कन्या-

पारिवारिक वातावरण सुखद एवं प्रसन्नतादायक रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी। शारीरिक पीड़ा संभाव्य है।

तुला-

कृषि कार्यो में खर्च की योजना बनेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। योजनाओं का क्रियान्यन होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। श्रम अधिक होगा।

वृश्चिक-

राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। साझेदारी के कार्यो में सावधानी रखें। मांगलिक कार्यो पर विचार विमर्श होगा। संयम रखें।

धनु-

सामाजिक कार्य में रूचि रहेगी। परिश्रम के कार्यो में उचित परिणाम प्राप्त होंगे। यात्रा टालना आपके लिये हितकर रहेगा। पदोन्नति की चर्चा होगी।

मकर-

धन प्राप्ति के लिये प्रयास करना पड़ेगा। मानसिक श्रम अधिक होगा। यात्रा में उठाईगीरों से सावधानी बांछनीय। यश प्राप्त होगा।

कुम्भ-

धार्मिक कार्यो में रूचि एवं लगन रहेगी। विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने से प्रसन्नता होगी।

मीन-

राजकीय कार्यो में खर्च होगा। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होने का योग है।

आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, विवेकी होगा। न्यायप्रिय रहेगा। अस्थिर स्वाभाव का रहने के कारण कल्पनाओं में सुखद अनुभूति करने वाला होगा। जलोत्पन्न वस्तुओं के व्यापार से लाभ कमायेगा। माता-पिता का विशेष भक्त होगा।

जानिए व्यापार-भविष्य
ज्येष्ठ कृष्ण दशमीं को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से गु़ड़, खांड़, मोट, सरसों, अलसी, अरंडी, बिनौला, तेल, कपूर, के भाव में तेजी का रूख रहेगा। भाग्यांक 1441 है।