Headlines

सभी महिलाओं के आहार में जरूर होने चाहिए ये तीन पोषक तत्व, कई बीमारियों से मिलेगी सुरक्षा

Spread the love

नई दिल्ली : महिलाओं की अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार का महत्वपूर्ण योगदान होता है। सही और पौष्टिक आहार न केवल ऊर्जा प्रदान करते हैं बल्कि महिलाओं को उनके विभिन्न जीवन चरणों के दौरान बीमारियों से बचाए रखने में भी मदद करते हैं।

अच्छी सेहत के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन बहुत आवश्यक माना जाता है। जब बात महिलाओं के सेहत की हो तो ये और भी आवश्यक हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, महिलाओं में मासिक धर्म चक्र आदि के कारण आयरन की कमी और एनिमिया का खतरा अधिक रहता है। इसके अलावा हार्मोनल परिवर्तन के कारण हड्डियों, डायबिटीज और हृदय स्वास्थ्य की समस्याएं भी अधिक देखी जाती हैं। इन सभी बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए कम उम्र से ही खान-पान में सुधार करना बहुत आवश्यक हो जाता है।

महिलाओं की अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार का महत्वपूर्ण योगदान होता है। सही और पौष्टिक आहार न केवल ऊर्जा प्रदान करते हैं बल्कि महिलाओं को उनके विभिन्न जीवन चरणों के दौरान बीमारियों से बचाए रखने में भी मदद करते हैं। महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए कुछ खास विटामिन्स, खनिजों और पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

आइए इस बारे में जानते हैं।

अच्छी सेहत के लिए खान-पान रखें ठीक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, महिलाओं को अपने आहार में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए जिससे शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखा जा सके। अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक आहार के सेवन के साथ नियमित व्यायाम और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना भी जरूरी है।

20 की उम्र से ही दैनिक आहार में कुछ पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं कि आपकी अच्छी सेहत के लिए कौन-कौन से पोषक तत्व सबसे जरूरी हैं।

कैल्शियम वाली चीजें खाएं

कैल्शियम आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। खासकर, रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में हड्डियों का घनत्व कम होने लग जाता है जिससे गठिया-ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ता है। आहार में कैल्शियम वाली चीजों को शामिल करना आपकी अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

कैल्शियम से भरपूर आहार मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र को ठीक रखने में भी मदद करते हैं। कैल्शियम के लिए दूध, दही और पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां और बादाम आदि का सेवन करें।

एनीमिया से बचने के लिए जरूरी है आयरन

आयरन महिलाओं के लिए खासतौर पर जरूरी है क्योंकि मासिक धर्म के दौरान शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। आयरन की कमी से एनीमिया होने का खतरा रहता है। आयरन हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है जिसकी मदद से सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचता है। जिन लोगों में आयरन की कमी होती है उन्हें थकान और कमजोरी सहित कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

आयरन की कमी को दूर करने के लिए हरी सब्जियां (जैसे ब्रोकली, पालक), अनार, चुकंदर और सेब जैसे फल, मांस और मछली के साथ नट्स का सेवन करें।

फोलिक एसिड बहुत जरूरी

फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भ्रूण के विकास और न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स को रोकने में मदद करता है। फोलिक एसिड नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी करता है। ये बच्चे में मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के विकास के लिए जरूरी है। महिलाओं में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने और कमजोरी दूर करने के लिए ये पोषक तत्व महत्वपूर्ण है।

फोलिक एसिड प्राप्त करने के लिए संतरे, केले जैसे फल और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। दालें और बीन्स के साथ अंडे और मछली को भी आहार का हिस्सा जरूर बनाएं।

अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं पौष्टिक चीजें

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं को रोजाना 1,000 से 1,200 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन कहता है कि 30% से अधिक महिलाओं में आयरन की कमी पाई जाती है, जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है।

महिलाओं को अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध और डेयरी उत्पाद के साथ नट्स और सीड्स को जरूर शामिल करना चाहिए। इसकी मदद से शरीर के लिए आवश्यक अधिकतर पोषक तत्वों की पूर्ति हो सकती है।