नई दिल्ली : यदि मेहनत करने के बावजूद भी आपको आर्थिक स्थिरता नहीं मिल रही है, या दांपत्य जीवन में बार-बार विवाद हो रहा है, तो नमक के कुछ साधारण उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं नमक के कुछ कारगर उपाय जो वास्तु दोष को खत्म कर सकते हैं।
हर व्यक्ति अपने सपनों का घर बनाकर उसे प्यार और लगन से सजाता है। हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखते हुए, लोग यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कोना उनकी पसंद के मुताबिक सजा हो। बावजूद इसके कई बार घर में अकारण तनाव, आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और आपसी मनमुटाव का माहौल बन जाता है। ऐसा क्यों होता है? इसका एक मुख्य कारण वास्तु दोष भी हो सकता है।
अक्सर लोग अपने घर को अपनी पसंद के अनुसार बनाते और सजाते हैं, लेकिन यदि वह वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन नहीं करते, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। चाहे आप कितनी भी पूजा-पाठ करें, लेकिन अगर घर में वास्तु दोष मौजूद है, तो समस्याएं खत्म नहीं होतीं। कभी बीमारी घर में डेरा डाल लेती है, तो कभी आर्थिक परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं लेतीं।
यदि मेहनत करने के बावजूद भी आपको आर्थिक स्थिरता नहीं मिल रही है, या दांपत्य जीवन में बार-बार विवाद हो रहा है, तो नमक के कुछ साधारण उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं नमक के कुछ कारगर उपाय जो वास्तु दोष को खत्म कर सकते हैं।
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नमक के उपाय
घर की सफाई करते समय पोंछे के पानी में 3 से 4 चुटकी नमक मिला लें। यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और सकारात्मकता का संचार करता है।
स्नान के पानी में नमक और हल्दी डालें
नहाने के पानी में थोड़ा सा नमक और हल्दी मिलाएं। इससे शरीर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। इस उपाय को करने से यदि किसी ने टोना-टोटका किया हो, तो उसका असर भी खत्म हो जाता है।
लक्ष्मी वास के लिए नमक का उपाय
घर में पांच अलग-अलग जार में नमक भरकर रखें। हर जार में 5 लौंग डालें। यह उपाय घर में धन और समृद्धि के प्रवाह को बनाए रखता है।
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए उपाय
एक कांच के गिलास में पानी लें और उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक घोलें। इसे बेडरूम में रख दें। हर तीन दिन बाद पानी बदलें। इस उपाय को गुरुवार या शनिवार से शुरू करें। यह उपाय पति-पत्नी के बीच के विवाद और तनाव को कम करता है।
नमक के ये सरल उपाय घर में न केवल वास्तु दोष को दूर करते हैं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकारात्मक माहौल बनाते हैं। इन उपायों को नियमित रूप से अपनाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।
