Headlines

ये हैं मध्यप्रदेश के पांच सबसे अमीर आदमी, संपत्ति जानकर आप भी रह जाएंगे दंग…

Spread the love

नई दिल्ली:– मध्यप्रदेश राज्य समय के साथ अब धनी राज्यों में शुमार होता जा रहा है। प्रदेश में मोहन यादव सरकार द्वारा लगातार करवाए जा रहे विकास कार्यों के कारण एमपी दिन-प्रतिदिन खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश राज्य भारत देश में धनी राज्यों के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गया हैं। जैसे-जैसे प्रदेश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे राज्य में करोड़ों-अरबों रुपए कमाने वाले कारोबारियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।

देश में फैला हुआ है।

मध्य प्रदेश राज्य की नवरत्न (MP navratn) में शामिल सुनील चौरड़िया को हारुन रिच लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इनका राजरतन ग्लोबल वायर के नाम से कारोबार है, इनकी कुल संपत्ति 2100 करोड़ रुपए है।

इस लिस्ट में पांचवा स्थान जीआर इंफ्रा के मालिक विनोद अग्रवाल को मिला है। मध्य प्रदेश राज्य के विनोद अग्रवाल की कुल संपत्ति हारून रिच लिस्ट 2024 (Hurun rich list) के अनुसार 1700 करोड़ रुपए बताई गई है।

विनोद अग्रवाल के अलावा प्रदेश के नवरत्नों में विमल तोड़ी, नितिन अग्रवाल, सुनील पाटीदार और गौरव आनंद ने जगह बनाई है। प्रदेश के 9 कारोबारियों ने अपनी मेहनत और कड़ी लग्न के बल पर राज्य का पूरे वर्ल्ड में नाम रोशन तो किया ही किया है साथ ही साथ लाखों लोगों को रोजगार देने का काम भी किया है।