Headlines

सर्दी के मौसम में चेहरे पर एलोवेरा जेल इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं ?

Spread the love

नई दिल्ली : सर्दी के मौसम में चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले सोचना पड़ता है। यदि आप अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सर्दियों के मौसम में त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। खासतौर पर जब अभी ज्यादा ठंड पड़ नहीं रही है, तो त्वचा तो भीषण सर्दी और सर्द हवाओं के लिए तैयार कराना बेहद जरूरी हो जाता है। दरअसल, इस मौसम में त्वचा काफी रूखी हो जाती है। इस रूखेपन को दूर करने के लिए बाजारों में तमाम तरह के बॉडीलोशन भी आते हैं। बावजूद इसके लोग अपनी त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं।

एलोवेरा विभिन्न प्रकार की त्वचा समस्याओं को हल करने में मदद करता है। यह अपनी हाइड्रेटिंग, एंटी-इंफ्लेमेटरी, और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। इसे हर प्रकार की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है। पर, लोग इस संशय में रहते हैं कि क्या इसका इस्तेमाल सर्दी के मौसम में कर सकते हैं या नहीं। आइए यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको पहले इसके फायदे बताएंगे और फिर बताएंगे कि इसका इस्तेमाल कितना सही है।

त्वचा की नमी बनाए रखता है

अक्सर सर्दियों में त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी खो देती है। ऐसे में एलोवेरा जेल में जो प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, वो त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करते हैं, जिससे त्वचा रूखी नहीं होती।

त्वचा फट रही है तो करें इस्तेमाल

सर्दी त्वचा आपकी सर्दी की वजह से फटने लगी है एलोवेरा जेल लगाने से तुरंत आराम मिलता है। इससे त्वचा का रूखापन काफी हद तक दूर हो जाता है। एलोवेरा जेल त्वचा की ऊपरी सतह को मुलायम और चमकदार बनाता है।

एलर्जी होगी खत्म

कई बार सर्दी की वजह त्वचा पर खुजली होने लगती है। ये खुजली एलर्जी का रूप भी ले लेती है। ऐसे में सर्दियों में त्वचा पर लालिमा, खुजली या जलन हो, तो एलोवेरा जेल इसे शांत करता है।

फटी एड़ियों में फायदेमंद

सर्दी के मौसम में अक्सर लोग फटी एड़ियों से परेशान रहते हैं। जबकि फटी हुई एड़ियों और होंठों पर एलोवेरा जेल लगाने से राहत मिलती है। इसे रातभर लगाकर छोड़ना फायदेमंद होता है।

एलोवेरा जेल का सही उपयोग सर्दियों में कैसे करें

एलोवेरा जेल हमेशा साफ और सूखी त्वचा पर लगाएं, ताकि यह अच्छे से अवशोषित हो सके। एलोवेरा इस्तेमाल करने से पहले माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धो लें, ताकि त्वचा से गंदगी और अतिरिक्त तेल निकल जाए। चेहरा धोने के बाद किसी नरम तौलिए से हल्के से पोंछ लें।

सोने से पहले एलोवेरा जेल को फेस पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। यह त्वचा को गहराई से पोषण देता है। एलोवेरा जेल का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट कर लें, खासकर अगर आपको किसी उत्पाद से एलर्जी होती हो।

इस्तेमाल करें या नहीं ?

वैसे तो एलोवेरा जेल त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता ही है, लेकिन सर्दी के मौसम में इसके इस्तेमाल से पहले आपको सोचने की जरूरत है। यदि त्वचा अधिक ड्राई है, तो इसे किसी अन्य मॉइस्चराइजर के साथ मिलाकर लगाएं। कुछ लोगों को एलोवेरा से एलर्जी हो सकती है, इसलिए यदि एलोवेरा पहली बार सर्दी में ही इस्तेमाल कर रहे हैं तो उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट करें। यदि आपको सर्दी में इसका इस्तेमाल करेंगे तो आपकी त्वचा की कई परेशानियां दूर होंगी।