Headlines

नए साल से पहले घर से निकाल दें ये पांच चीजें, सालभर बनी रहेगी शुभता

Spread the love

नई दिल्ली : साल 2024 अब समाप्ति की ओर है, कुछ दिनों में हम सभी नए वर्ष 2025 में प्रवेश करेंगे। जब भी बात नए साल की आती हैं तो सभी कई तैयारियों में जुट जाते हैं, क्योंकि नया साल सभी के लिए नई शुरुआत के समान होता है।

साल 2024 अब समाप्ति की ओर है, कुछ दिनों में हम सभी नए वर्ष 2025 में प्रवेश करेंगे। जब भी बात नए साल की आती हैं तो सभी कई तैयारियों में जुट जाते हैं, क्योंकि नया साल सभी के लिए नई शुरुआत के समान होता है।

आमतौर पर लोग नववर्ष में कुछ नया करने की प्लानिंग करते हैं, तो कुछ अपने रुके हुए काम को पूरा करने की योजना बनाते हैं। इस दौरान महिलाएं अपने घर को और सुंदर बनाने के लिए कुछ रेनोवेशन प्लानिंग या चीजों के रखरखाव में बदलाव करती हैं, इससे परिवार में सकारात्मकता बनी रहती हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार अगर नए साल आने से पहले घर से कुछ चीजों को निकाल दिया जाए, तो परिवार में खुशियों का वास हमेशा बना रहता है, यही नहीं कार्यों में आ रही बाधाएं भी समाप्त होने लगती है, ऐसे में आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं।

टूटा हुआ सामान
नववर्ष आने से पहले घर में यदि कोई टूटा हुआ सामान रखा हुआ है तो उसे निकाल देना चाहिए। वास्तु के अनुसार टूटा हुआ सामान परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। माना जाता है कि टूटा सामान रखने से न केवल घर की सुंदरता प्रभावित होती हैं, बल्कि वास्तु दोष भी लग सकता है।

फटे-पुराने कपड़े
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी फटे-पुराने कपड़े, टूटी हुई चप्पल और जूते नहीं रखने चाहिए, इससे घर में दरिद्रता आ सकती हैं। माना जाता है कि फटी-पुरानी चीजों को रखने पर कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होती हैं और व्यक्ति को नुकसान झेलना पड़ता है, इसलिए नया साल आने से पहले इन्हें घर से निकाल देना चाहिए।

सूखे पौधे
हिंदू धर्म में प्लांट को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, घर में इन्हें रखने पर परिवार में खुशियों का वास होता है, साथ ही रिश्तों में विश्वास और प्रेम बढ़ता है। लेकिन सूखे पौधे नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वास्तु के अनुसार घर में कभी बी सूखे पौधे नहीं रखने चाहिए, इससे जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में नववर्ष आने से पहले घर से इन्हें हटा देना चाहिए, यदि संभव हो, तो नए प्लांट को रखना चाहिए।

बंद घड़ी
हिंदू धर्म में घड़ी को समय का प्रतीक माना गया है, और यह अक्सर बदलाव के क्षणों को दर्शाती हैं। माना जाता है कि घर में घड़ी रखने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती हैं। परंतु कभी भी बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए, इससे सकारात्मक ऊर्जा कम होती है। वास्तु के अनुसार घर में बंद घड़ी को रखने से तनाव का माहौल बनता है और कई तरह की समस्याएं हो सकती है, इसलिए नए साल से पहले इसे घर से निकाल देना चाहिए।

टूटा हुआ कांच
आमतौर पर घरों की सजावट के लिए कांच का सामान खरीदा जाता है, जो घर की खूबसूरती को और बढ़ाता है। लेकिन कई बार इसके चटक जानें या टूटने पर फिर से इसका इस्तेमाल किया जाता है, जो उचित नहीं हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी टूटा हुआ कांच नहीं रखना चाहिए, यह दुर्भाग्य को बढ़ावा देता है, साथ ही इससे दरिद्रता आती है, इसलिए अगर आपके घर में कोई ऐसा सामान हो तो उसे नए साल से पहले निकाल देना चाहिए।