नई दिल्ली : आचार्य चाणक्य एक महान भारतीय विद्वान है, जिन्होंने ‘चाणक्य नीति’ जैसे बड़े ग्रंथ की रचना की है। माना जाता है कि चाणक्य एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें राजनीति, अर्थशास्त्र, चिकित्सा, युद्ध व रणनीति जैसे विषयों का ज्ञान था।
आचार्य चाणक्य एक महान भारतीय विद्वान है, जिन्होंने ‘चाणक्य नीति’ जैसे बड़े ग्रंथ की रचना की है। माना जाता है कि चाणक्य एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें राजनीति, अर्थशास्त्र, चिकित्सा, युद्ध व रणनीति जैसे विषयों का ज्ञान था। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में भी इन सभी विषयों का उल्लेख किया है, जिसका अध्ययन करने पर व्यक्ति को जीवन के प्रति नया नजरिया मिलता है।
कहते हैं कि चाणक्य नीति में जहां जीवन, धन, योग और रिश्तों का जिक्र है, वहीं आचार्य चाणक्य ने मित्रता को भी परिभाषित किया है। चाणक्य नीति के अनुसार हम सभी के जीवन में दोस्ती एक अनोखा रिश्ता होता है जो व्यक्ति को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है। दोस्ती के जरिए इंसान के सामाजिक रिश्तें भी बेहतर होते हैं, लेकिन कुछ लोगों से मित्रता नहीं करनी चाहिए अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इनके इन लोगों के बारे में जानते हैं।
परोक्षे कार्यहन्तारं प्रत्यक्षे प्रियवादिनम्।
वर्जयेत्तादृशं मित्रं विषकुम्भं पयोमुखम् ।।
जीवन में किसी से भी दोस्ती करते समय आचार्य चाणक्य के इस श्लोक का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। इस श्लोक का अर्थ है कि हमें अपने जीवन में उन लोगों से कभी मित्रता नहीं रखनी चाहिए, जो मुंह पर मीठे परंतु पीठ पीछे कार्य को बिगाड़ते हों। आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों को हमेशा उस घड़े के समान त्याग देना चाहिए, जिसके मुंह पर दूध है, लेकिन अंदर विष भरा हुआ है।
न विश्वसेत् कुमित्रे च मित्रे चाऽपि न विश्वसेत् ।
कदाचित् कुपितं मित्रं सर्व गुह्यं प्रकाशयेत् ।।
इस श्लोक का अर्थ है कि हम सभी को खोटे मित्र पर भरोसा नहीं रखना चाहिए। चाणक्य के अनुसार खोटे लोग लड़ाई होने पर आपके सभी राज दूसरों से सामने उजागर कर सकते हैं, जिससे तनाव, उदासी व समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए ऐसे लोगों से भूलकर भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए।
मूर्ख लोगों से रहें दूर
आचार्य चाणक्य के अनुसार मूर्ख लोगों से कभी दोस्ती नहीं रखनी चाहिए, ऐसे लोगों से मित्रता रखने पर व्यक्ति हमेशा संकटों से घिरा रहता है। चाणक्य के अनुसार हमारे जीवन पर संगत का प्रभाव अधिक होता है, इसलिए मूर्ख मित्र से बुद्धिमान शत्रु अच्छा है।
अहंकारी लोगों से न करें दोस्ती
जीवन में अहंकारी लोगों से कभी दोस्ती नहीं करनी चाहिए। यह लोग स्वंय को बड़ा दिखाने के लिए आपकी भावनाओं व छवि को खराब कर सकते हैं, इसलिए इन लोगों से सदैव दूरी बनाए रखें।
