Headlines

पुष्पांजलि अर्पित कर कुशाभाऊ ठाकरे और अटल बिहारी वाजपेई को किया गया नमन…

Spread the love

नई दिल्ली:–भाजपा जिला मंडल गुना द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर समाजों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया जिला मुख्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक,कोटि कोटि कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुंज परम श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की तिथि अनुसार जन्मजयंती एवं भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई।


भाजपा यशश्वी जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार के मुख्याथित्य एवं लोकप्रिय विधायक पन्नालाल शाक्य, न.पा. अध्यक्षा सविता अरविंद गुप्ता,पूर्व विधायक पूर्व राज्यमंत्री गोपीलाल जाटव,जिला महामंत्री संतोष धाकड़,जिला मंत्री सुशील ,जिला विकास जैन,जिला कार्यालय मंत्री ब्रज नारायण शर्मा,मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत की विशेष उपस्थिति में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।


नगर मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया कि सभी वरिष्ठजनों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा अपने जीवनकाल में किए गए अलौकिक कार्यों को कार्यकर्ताओं से साझा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम उपरांत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता देवेन्द्र गुप्ता,सूर्यकान्त जगताप ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज निगम ,अरविंद गुप्ता ,महाराज सिंह लोधा,जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन (टिंकल) युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़,युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि गुर्जर,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मातादीन धनवरिया,अप्लपसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री रियाजुद्दीन कुर्रेशी,नगर महामंत्री द्वय हरीश उरैया एवं नीरज जैन नगर मंत्री विवेक भार्गव, छाया बालके, पूर्व नगर महामंत्री सचिन शर्मा ,बूढ़े बालाजी मण्डल महामंत्री द्वय अंशुल श्रीवास्तव एवं योगेश परसोलिया,कार्यकर्ता रोहित भार्गव,संगम सोनी ,विनोद लोधा,महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शशि राठौर ,सहित मातृशक्ति एवं अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।