Headlines

सर्दियों में चला रहे हैं बाइक, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा

Spread the love

नई दिल्ली : आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान सर्दियों में बाइक चलाते समय रखना चाहिए।

सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले कुछ महीनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ेगी। सर्दियों के सीजन में अगर आप बाइक चला रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। सर्दियों के सीजन में दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ जाती है। कई बार सुबह के समय कोहरे की वजह से रास्ते में कुछ दिखता नहीं है। ऐसे में गाड़ी चलाते समय कई सावधानियों को बरतना जरूरी है। यही नहीं ठंडियों में बाइक चलाते समय हाथ पैर भी काफी सुन्न हो जाते हैं। इस कारण बाइक चलाते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सड़क पर फिसलन भी काफी बढ़ जाती है। वहीं सर्दी का असर बाइक के इंजन की परफॉर्मेंस पर भी पड़ता है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान सर्दियों में बाइक चलाते समय रखना चाहिए।

सर्दियों के सीजन में ठंडी हवाओं के कारण बाइक चलाते समय हाथ और पैर सुन्न हो जाते हैं। इससे गियर बदलने, एक्सीलरेटर देने और ब्रेक लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। इस कारण विंड प्रूफ जैकेट, दस्ताने आदि को पहनकर बाइक चलानी चाहिए।

कोशिश करें कि कोहरे वाले मौसम में जितना हो सके उतना कम बाइक को ड्राइव करें। सर्दियों के सीजन में फॉग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में बाइक चलाते समय रास्ते में कुछ दिखता नहीं है। इस दौरान सड़कों पर काफी दुर्घटनाएं भी होती हैं।

ऐसे में फॉग में आपको धीमी बाइक चलानी चाहिए। इसके अलावा आप रिफ्लेक्टिव जैकेट भी पहन सकते हैं, ताकि दूसरे वाहनों को आप दूर से ही दिख सकें। अगर बाइक चलाते समय बीच रास्ते पर कोहरे का असर काफी बढ़ जाता है तो उस दौरान आपको बाइक की रफ्तार धीमी कर लेनी चाहिए।

सर्दियों के सीजन में कई बार बाइक को स्टार्ट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको अपनी बाइक की नियमित समय पर सर्विसिंग कराते रहनी चाहिए। इसके अलावा आपको समय-समय पर इंजन ऑयल भी चेक कराते रहना चाहिए।