नई दिल्ली : हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में असली और नकली अदरक में पहचान कर सकते हैं।
सर्दियों का सीजन चल रहा है। ठंड के मौसम में अक्सर लोग खूब चाय पीते हैं। वहीं कई लोग चाय का जायका बढ़ाने के लिए उसमें अदरक भी डाल देते हैं। अदरक डालने के बाद चाय पीने में काफी अच्छी लगती है। अगर आप भी चाय में अदरक मिलाकर पी रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। इन दिनों बाजार में नकली अदरक की काफी बिक्री हो रही है। अगर आप भी इन नकली अदरक का सेवन कर रहे हैं तो आपको स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इन अदरक में हानिकारक रसायन मिला हुआ है जिसका सेवन करने पर आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में असली और नकली अदरक में पहचान कर सकते हैं।
आप जब भी बाजार में अदरक खरीदने जा रहे हैं उस दौरान आपको अदरक का एक टुकड़ा लेकर सूंघना है। बाजार में मिलने वाले असली अदरक की गंध काफी तीखी और तेज होती है। वहीं जो नकली अदरक होता है उसमें गंध नहीं होती है।
आप अदरक की पहचान उसके छिलके से भी कर सकते है। असली अदरक को छीलते समय वह हाथों से चिपक जाएगा। अगर अदरक छीलते समय सख्त और छीलने में काफी मुश्किल लगता है तो यह इस बात का बड़ा संकेत है कि वह नकली है।
आपको बाजार से इस तरह का अदरक कभी नहीं खरीदना चाहिए जो दिखने में काफी साफ और चमकदार हो। कई बार अदरक को एसिड या डिटर्जेंट की मदद से धोया जाता है जो इसे चमकदार बना देते हैं।
आप नाखून चुभाकर भी अदरक की पहचान कर सकते हैं। इसमें आपको अदरक को नाखून से चुभोना है। नाखून चुभोने के बाद अगर छिलका आसानी स उतर जाता है और उसमें से तीखी गंध आती है तो वह असली है। वहीं अगर छिलका सख्त तो इस बात की बड़ी संभावना है कि वह नकली है।
