Headlines

सब्जी में ज्यादा तेल पड़ गया है तो ट्राई करें ये कुकिंग हैक्स

Spread the love

नई दिल्ली : अगर सब्जी में ज्यादा तेल पड़ जाए, तो उसे संतुलित करने के लिए आप निम्न उपाय अपना सकते हैं।

खाना बनाना मजबूरी नहीं, बल्कि एक कला है। ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी का दिल जीतना हो तो उसे अच्छा खाना खिलाना चाहिए, क्योंकि दिल का रास्ता पेट से ही होकर जाता है। यही वजह है कि आज के समय में न सिर्फ लड़कियां बल्कि लड़के भी काफी शौक से खाना पकाते हैं।

जिन लोगों को खाना पकाते-पकाते समय हो जाता है वो अंदाजे से ही उसमें मसाले और अन्य सामान डालते हैं। लेकिन जो लोग खाना बनाना सीख रहे हैं, उनसे छोटी-मोटी गलतियां होती रहती हैं।

इन गलतियों में सबसे अहम गलती है सब्जी में तेल का ज्यादा होना। सब्जी में ज्यादा तेल उसका स्वाद बिगाड़ सकता है। यदि आपके साथ भी ये गलती अक्सर हो जाती है, तो हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप पकी हुई सब्जी से भी अतिरिक्त तेल निकाल सकते हैं।

चमचे की लें मदद

यदि तेल सब्जी के ऊपर ही तैर रहा है तो एक चम्मच या चमचे की मदद से सब्जी के ऊपर तैर रहे अतिरिक्त तेल को धीरे-धीरे निकाल लें। चम्मच से तेल निकालना चाहते हैं तो इसे गलती से भी मिक्स न करें।

किचन टिशू की लें मदद

किचन टिशू का इस्तेमाल करके तेल सोख सकते हैं। इसे सब्जी की सतह पर हल्के से दबाएं और तुरंत हटा दें। इसका इस्तेमाल करते वक्त आपको ध्यान रखना है कि टिशू तुरंत हटाएं, वरना टिशू सब्जी में मिक्स हो जाएगा।

ब्रेड या रोटी का इस्तेमाल करें

सब्जी में अतिरिक्त तेल दिख रहा है सब्जी में 1-2 ब्रेड स्लाइस डाल दें। यह अतिरिक्त तेल को सोख लेगा। बाद में ब्रेड को हटा दें। ध्यान रखें कि ब्रेड को ज्यादा जोर से न दबाएं, वरना वो गल जाएगा और सब्जी का स्वाद बिगाड़ देगा।

उबालें या पकाएं

सब्जी के अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए सब्जी को थोड़ी देर और पकाएं ताकि तेल सब्जी के अंदर अच्छे से मिल जाए और अतिरिक्त न लगे। कई बार ज्यादा देर तक पकाने से भी सब्जी का अतिरिक्त तेल हट जाता है।