नई दिल्ली : पुदीना में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को दुरुस्त करने का काम करते हैं। आइए इसके इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
गर्मी के मौसम में हर कोई चटनी खाना पसंद करता है। फिर चाहे वो धनिया की हो या पुदीना की। पुदीने की पत्तियां अपनी खूशबू के अलावा अपने स्वाद के लिए जानी जाती हैं। पुदीना का इस्तेमाल चाय, ड्रिंक, दही और कॉकटेल बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पुदीने की पत्तियां सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होती है बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को दुरुस्त करने का काम करते हैं। आइए इसके इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पाचन में करता है सुधार
अगर आप एसिडिटी और गैस जैसी पेट की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो पुदीना का सेवन करना शुरू कर दीजिए। यह अपच और सूजन जैसी समस्याओं से तुरंत राहत देता है। आप पुदीने की चाय बनाकर पी सकते हैं। यह आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर करेगा। पुदीना में एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो पेट के फूलने की समस्या को भी खत्म कर देता है।
सांसों में लाए फ्रेशनेस
पुदीना खाने से बैड ब्रीथ की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है। इसके एंटी बैक्टीरियल गुण मुंह में होने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं और मुंह की दुर्गंध को दूर करते हैं। यह सांसों में ताजगी ले आती है। आप पुदीना से बना माउथवॉश भी यूज कर सकते हैं।
सर्दी-खांसी से मिले राहत
पुदीना का इस्तेमाल ठंड में ज्यादा किया जाता है। इस छाती में जमे कफ को बाहर आने में मदद करता है। इसकी पत्तियों को चाय में मिलाने से जुकाम में भी काफी आराम मिलता है। इसका भाप लेने से नाक बंद होने की समस्या से भी राहत मिलता है।