Headlines

पोंगल पर आकर्षक रंगोली से सजाएं घर का आंगन, ये डिजाइन हैं आसान

Spread the love

नई दिल्ली : आप भी पोंगल के मौके पर घर के द्वार और आंगन को रंगोली से सजाना चाहते हैं तो कुछ खास डिजाइन को अपनाएं। यहां पोंगल के लिए आकर्षक डिजाइन के आइडियाज तस्वीरों के माध्यम से दिए जा रहे हैं।

दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु के प्रमुख पर्वों में से एक पोंगल साल की शुरुआत यानी जनवरी में मनाया जाता है। चार दिवसीय पोंगल का पर्व 14 जनवरी से शुरू हो रहा है। वहीं 17 को पोंगल पर्व की समाप्ति होगी। यह त्योहार नई फसल के आगमन और सूर्य देव की पूजा के रूप में मनाया जाता है।

पहले दिन भोगी पोंगल, 15 जनवरी को दूसरे दिन सूर्य पोंगल, तीसरे दिन मट्टू पोंगल और पोंगल पर्व के आखिरी दिन कानूम पोंगल के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व के मौके पर घर को रंगोली से सजाया जाता है। रंगोली को देवी-देवताओं के लिए स्वागत द्वार माना जाता है। मान्यता है घर के द्वार पर रंगोली बने होने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

पोंगल के दिन घर की चौखट पर मोर वाली रंगोली सबसे ज्यादा सुंदर लगती है। भोगी पोंगल पर खासतौर पर मटके और अग्नि वाली रंगोली बना सकते हैं। आप भी पोंगल के मौके पर घर के द्वार और आंगन को रंगोली से सजाना चाहते हैं तो कुछ खास डिजाइन को अपनाएं। यहां पोंगल के लिए आकर्षक डिजाइन के आइडियाज तस्वीरों के माध्यम से दिए जा रहे हैं।

पोंगल रंगोली डिजाइन

पोंगल की रंगोली में कलश बना सकते हैं, जिसमें चावल, आम के पत्ते और नारियल का रंगोली में सजा सकते हैं। दीपक और केले के पत्ते में पान, सुपारी, केला आदि की आकृति बनाएं। गन्ने के पौधे और कई रंगों से रंगोली सजाएं।

दीपों से सजाएं रंगोली

इस तरह की आयताकार रंगोली डिजाइन बनाना सरल है और कम वक्त में सजाई जा सकती है। इसमें दो-तीन रंगों का उपयोग कर सकते हैं। आयताकार रंगोली को चकोर खानों में बांट लें और इसे पत्तियों का आकार दें। चारों दिशाओं में दीप जलाकर रंगोली का आकर्षण बढ़ाएं।

पोंगल के लिए रंगोली डिजाइन

पोंगल में सूर्य देव की पूजा की जाती है। रंगोली में सूरज, पतंग, कलश और पूजन सामग्री को शामिल कर सकते हैं। साथ ही रंगोली का आकर्षण बढ़ाने के लिए हैप्पी पोंगल या शुभ पोंगल लिखकर करें।

सरल और सुंदर रंगोली डिजाइन के लिए ये विकल्प अपना सकते हैं। गोलाकार रंगोली डिजाइन के अंदर कलश , ईख, सूर्य देव आदि की आकृति बनाएं। वहीं कई रंगों से गोलाकार को बोर्डर लाइन देकर हाइलाइट करें। इस तरह की रंगोली डिजाइन प्रभावी दिखती है।