Headlines

बिग न्यूज़ : नव निर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत पर एयरपोर्ट मेंं हुआ हमला, CISF की महिला जवान ने जड़ा थप्पड़

Spread the love

नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से नव निर्वाचित भाजपा सासंद व अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात CISF की महिला जवान ने उन्हें थप्पड़ मारा है। कंगना रनोट ने मामले की शिकायत कर महिला जवान को नौकरी से हटाना और उसके खिलाफ सख्स से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। उन्हें फ्लाइट से दिल्ली आना था। सिक्योरिटी चेक इन के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थीं, इसी दौरान एलसीटी कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मारा। उसके बाद कंगना रनौत के साथ यात्रा कर रहे शख्स मयंक मधुर, ने कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की। आरोपी CISF कर्मी को हिरासत में ले लिया गया है।

बता दें कि कंगना रनौत इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव में उतरी थीं। एक्ट्रेस के सामने कांग्रेस पार्टी के नेता विक्रमादित्य सिंह थे। कंगना ने उन्हें 74,755 वोटों से हराया है।