नई दिल्ली : अगले साल जनवरी के महीने में नया साल, गुरु गोविंद सिंह जयंती, मकर संक्रांति, विवेकानंद जयंती, गणतंत्र दिवस आदि कई महत्वपूर्ण इवेंट आ रहे हैं। इन खास मौकों पर बैंक बंद रहेंगे।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। अगर आप बैंकिंग से जुड़े जरूरी कार्य अगले जनवरी महीने में कराने जा रहे हैं, तो आपको अगले साल जनवरी महीने में पड़ने वाली बैंक की छुट्टियों के बारे में पता होना चाहिए। अगले साल जनवरी के महीने में नया साल, गुरु गोविंद सिंह जयंती, मकर संक्रांति, विवेकानंद जयंती, गणतंत्र दिवस आदि कई महत्वपूर्ण इवेंट आ रहे हैं। इन खास मौकों पर बैंक बंद रहेंगे। अगले साल जनवरी महीने में किस किस दिन बैंक बंद रहेंगे? इस बारे में अगर आपको पता नहीं है, तो बैंकिंग से जुड़े कार्य कराने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आज के इस डिजिटल युग में आप छुट्टियों के दिन भी बैंकिंग से जुड़े कई काम ऑनलाइन करा सकते हैं।
1 जनवरी 2025, बुधवार – नववर्ष दिवस
2 जनवरी 2025, गुरुवार – नववर्ष अवकाश
6 जनवरी 2025, सोमवार – गुरु गोबिंद सिंह जयंती
11 जनवरी 2025, शनिवार – मिशनरी दिवस
12 जनवरी 2025, रविवार – गान-नगाई
12 जनवरी 2025, रविवार – स्वामी विवेकानंद जयंती
14 जनवरी 2025, मंगलवार – मकर संक्रांति
14 जनवरी 2025, मंगलवार – पोंगल
15 जनवरी 2025, बुधवार – माघ बिहू
15 जनवरी 2025, बुधवार – तिरुवल्लुवर दिवस
16 जनवरी 2025, गुरुवार – कनुमा पंडुगु
23 जनवरी 2025, गुरुवार – नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
26 जनवरी 2025, रविवार – गणतंत्र दिवस
30 जनवरी 2025, गुरुवार – सोनम लोसर
इस लिस्ट में जिन तारीखों का जिक्र किया गया है उस उस दिन बैंक बंद रहेंगे। कई छुट्टियों को राज्यों के आधार पर तय किया गया है। वहीं कई दिन पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।