Headlines

बार-बार हो रही है गैस की समस्या? इन चीजों को खाकर मिनटों में पेट करें साफ

Spread the love

नई दिल्ली : सर्दियों के दिनों में कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन का भी जोखिम रहता है जिसके कारण भोजन के पाचन पर गलत असर हो सकता है। ये स्थितियां अपच-गैस और पेट फूलने जैसी दिक्कतें बढ़ा सकती हैं।

आजकल पाचन से संबंधित समस्याओं का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। भोजन के रखरखाव में गड़बड़ी, बैक्टीरिया-वायरस से दूषित आहार का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा सर्दियों के दिनों में कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन का भी जोखिम रहता है जिसके कारण भोजन के पाचन पर गलत असर हो सकता है। ये स्थितियां अपच-गैस और पेट फूलने जैसी दिक्कतें बढ़ा सकती हैं। अगर आप भी ऐसी ही परेशानी से जूझ रहे हैं तो चंद मिनटों में इन सिंपल ट्रिक्स से अपना पेट साफ कर सकते हैं।

फाइबर वाले फूड का करें सेवन
पेट से जुड़ी समस्या के अनहेल्दी आंतो के कारण होती है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में फाइबर का सेवन करना चाहिए। यह आंतो को हेल्दी रखने में काफी मदद करता है। अगर आप भी कब्ज का शिकार हो रहे हैं तो ऐसी फल और सब्जियों का सेवन करें, जो फाइबर से भरपूर होती हैं। आइए आपको बताते हैं इन फल और सब्जियों के बारे में।

सेब- पेट साफ करने के लिए सेब काफी प्रभावी होता है। इसमें फाइबर के गुण होते हैं, जो आपको गैस से छुटकारा दिलाता है।

कीवी- पेट साफ करने के लिए आप कीवी का सेवन भी कर सकते हैं। यह खाना डाइजेस्ट करने में काफी मदद करता है और पेट साफ करता है

हरी सब्जियां- पालक, मेथी और बाकी हरी पत्तेदार सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं, यह कब्ज की समस्या से राहत देती हैं

साबुत अनाज- साबुत अनाज का सेवन में भी पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में कारगर होता है। दलिया में घुलनशील फाइबर होता है, जो पेट को साफ करता है

प्रोबायोटिक्स से भरपूर चीजें
प्रोबायोटिक्स वाले यानी डेयरी उत्पाद जैसे दही और छाछ पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। इनमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो आंतों को साफ रखने में सहायक होते है। इसका सेवन कर के आप गैस और अपच जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।