Headlines

बावन पत्ती पर लग रहा था रूपयों का दांव, फड़ पर बालको पुलिस की दबिश, धराए 8 आरोपी

Spread the love

  बालको नगर कोरबा / जिले में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है कड़ी अन्तर्गत बालकोनगर पुलिस ने ग्राम फुटहामुड़ा स्थित पिकनिक स्पॉट पर दबिश देकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मौके पर ₹14,700 नगद, 7 दोपहिया वाहन, 7 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश सहित जुआ खेलने में प्रयुक्त अन्य सामग्री जब्त की है।

   पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में बालकोनगर पुलिस को 14 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली कि ग्राम फुटहामुड़ा स्थित पिकनिक स्पॉट के सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग ताशपत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
  सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 8 लोगों को पकड़ लिया। तलाशी एवं कार्रवाई के दौरान नगदी रकम, दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन और ताशपत्ती जब्त की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार वर्मा (40 वर्ष), निवासी पोड़ीबहार; हसीम कुरैशी (40 वर्ष), निवासी चिमनी भट्ठा, मानिकपुर; देवेंद्र साहनी (35 वर्ष), निवासी ढोढ़ीपारा; उज्ज्वल विश्वास (38 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर, मानिकपुर; धनीराम (58 वर्ष), निवासी मुड़ापार निषाद मोहल्ला; रहीस कुरैशी (49 वर्ष), निवासी मुड़ापार; आरिफ खान (38 वर्ष), निवासी मुड़ापार बाजार रोड तथा सूरजमल देवांगन (54 वर्ष), निवासी बुधवारी, काशीनगर शामिल हैं।
 इस मामले में थाना प्रभारी बालको नगर निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में अपराध  पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों से अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील है।
 कोरबा पुलिस आम नागरिकों से जुआ सहित अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। जिले में कानून- व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी