राजधानी रायपुर में वर्षों से अधूरा पड़ा स्काई वॉक अब एक बार फिर तेजी से आकार लेने लगा है। लंबे समय से इसके पूरा होने का इंतजार कर रहे शहरवासियों के लिए यह बड़ी राहत और खुशी की खबर है।
यदि पिछली सरकार के कार्यकाल में ही इस परियोजना को समय पर पूरा कर लिया जाता, तो आज यह स्थिति नहीं बनती। लेकिन अब अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
रायपुर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात के दबाव को कम करने में स्काई वॉक की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके शुरू होने के बाद पैदल चलने वाले लोग सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से सड़क पार कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे, जिससे मुख्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
शहरवासियों की लंबे समय से मांग थी कि स्काई वॉक का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अब यह मांग पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
वर्षों से अधूरा पड़ा काम अब पूरा होने जा रहा है—यह रायपुर की जनता के लिए निश्चित रूप से खुशी और राहत की बात है।
