निजी अस्पताल से लापता नवप्रसूता की बाड़ी में मिली लाश

Spread the love

 कटघोरा / क्षेत्र की एक नवप्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है जहां प्रसव के करीब छह दिन बाद महिला निजी अस्पताल से अचानक लापता हो गई थी। परिजन और अस्पताल प्रबंधन तलाश में जुटे रहे ! दूसरे दिन अस्पताल से करीब 100 से 150 मीटर दूर दोपहर  बाड़ी में महिला! मृत अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
      जानकारी के अनुसार, कटघोरा क्षेत्र की नवविवाहिता को प्रसव के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब छह दिन पहले उसने बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव उपरांत महिला अस्पताल में ही भर्ती थी।  जहां शाम अचानक उसके लापता होने से परिजन चिंतित हो गए।        अस्पताल प्रबंधन और परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की तथा गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज कराई।

दूसरे दिन अस्पताल के पिछले हिस्से से कुछ दूरी पर स्थित एक निजी बाड़ी में महिला के शव पड़े होने की जानकारी मिली। प्राप्त सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अस्पताल से लापता नवप्रसूता के रूप में की।
घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद नवजात बच्चे सहित परिजनों में शोक का माहौल है।