घर में फेंगशुई कछुआ रखने वाले हैं ना करें ये 4 गलतियां…

Spread the love

नई दिल्ली:– फेंगशुई में कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें घर में रखने से ग्रोथ मिलती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इन्हीं में से एक फेंगशुई का कछुआ। इसे घर के साथ-साथ ऑफिस डेस्क पर भी रखना अच्छा माना जाता है। हालांकि सिर्फ कछुए को खरीदकर घर में किसी भी कोने में रख देना ही काफी नहीं होता है। ये बात बहुत मायने रखती है कि कछुआ कहां रखा जा रहा है और उसकी दिशा क्या है?
साथ ही इसकी साफ-सफाई भी बहुत जरूरी है। मान्यता है कि इसे सही तरीके से रखा जाए को घर का माहौल हमेशा अच्छा रहता है। वहीं गलत तरीका इसके पॉजिटिव इफेक्ट को कम कर देता है। जानें घर में फेंगशुई कछुए को रखते हुए किन 4 बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए?
बाहर की ओर ना हो कछुए का मुंह
फेंगशुई नियम के हिसाब से कछुए को आप इस तरह से रखें कि उसका मुंह मुख्य द्वार की ओर ना हो। कछुए को रखते हुए दिशा के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान दें। कछुए का मुंह हमेशा घर के अंदर की ओर होना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ती है। ऐसे में ध्यान रखें कि कछुए की मुंह किस ओर है?

बेडरूम में ना रखें फेंगशुई कछुआ
नियम के अनुसार बेडरूम में कभी भी फेंगशुई कछुए को नहीं रखना चाहिए। फेंगशुई मान्यता है कि कछुए को रखने के लिए बेडरूम सही जगह नहीं है। इसे रखने के लिए लिविंग रूम सबसे अच्छा ऑप्शन है। इससे घर का डेकॉर भी हो जाता है और ये उपाय घर में बरकत भी ले आता है।
फेंगशुई मान्यता है कि क्रिस्टल, कांच या फिर धातु वाले कछुए को हमेशा पानी बाले बाउल में रखना चाहिए। अगर आप कछुए को पानी में रखेंगे तो ध्यान दें कि पानी की सफाई नियमित रूप से होती रहे। आमतौर पर लोग कुछ-कुछ दिन बाद पानी को बदलते हैं। अक्सर ऐसा भी होता है कि हफ्ते भर तक पानी बदलने का ध्यान भी नहीं रहता है। ऐसी स्थिति में बाउल में गंदगी जमा होने के चांस बढ़ जाते हैं। कछुए वाले पानी को हमेशा साफ रखें और समय-समय पर बाउल की भी सफाई करते रहें। मान्यता है कि गंदे पानी में कछुए को रखने से घर की पॉजिटिव एनर्जी बुरी तह से प्रभावित होती है।
फेंगशुई कछुए की सही दिशा
फेंगशुई नियम के अनुसार कछुए को हमेशा सही दिशा में ही रखना चाहिए। हालांकि ये बात पर भी डिपेंड करता है कि कछुआ किस धातु या मैटेरियल का है। अगर आप घर में रखने के लिए मेटल वाला कछुआ ले आए हैं तो इसे हमेशा उत्तर-पश्चिम दिशा में ही रखें। कांच या फिर क्रिस्टल वाले कछुए को हमेशा उत्तर या फिर घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। मार्केट में लकड़ी वाला कछुआ भी मिलता है। अगर आप इसे घर लाए हैं तो इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।