Headlines

गर्मी और उमस पर बिजली का कहर, विद्युत उत्पादन में अग्रणी बालकोनगर अंधेरे में जनता बेहाल अधिकारियों की मनमानी

Spread the love

अघोषित कटौती से जनजीवन अस्त्र-शस्त्र रातों की नींद और दिन का चैन छिना

कोरबा /बालको नगर /भीषण गर्मी के दौरान बालको नगर की चरमराई बिजली व्यवस्था ने आम आदमी की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी है लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता हलकान हैं और बिजली विभाग के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है लोगों का कहना है कि जब यह समझना मुश्किल हो गया है कि बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी बिना किसी पूर्व सूचना के घंटे बिजली गुल रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है । क्षेत्रवासियों के अनुसार हल्की हवा या मामूली तकनीकी व्यवधान होते ही घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। दिन में किसी तरह लोग समय गुजार लेते हैं लेकिन रात के समय बिजली कटते उमस और गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो जाता है बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी को फोन करने पर भी अधिकांश समय कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है क्योंकि बिजली कटौती का असर केवल घरेलू जीवन तक सीमित नहीं बल्कि दुकानदारों छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों की आय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
नागरिकों का कहना है कि रात में पर्याप्त नींद नहीं मिलने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं लगातार उमस और गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है क्षेत्र वासियों ने माग की है की बिजली विभाग तत्काल अघोषित कटौती पर रोक लगाए तथा आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने के लिए प्रभावी कदम उठाए।