Headlines

26 मई को केंद्र सरकार के 12 साल होंगे पूरे, घर घर उपलब्धि पहुंचाने चलेगा ये विशेष अभियान…

Spread the love

मध्यप्रदेश:– नरेंद्र मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे होने को लेकर पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसकी शुरुआत 5 जून से होगी। इस अभियान के जरिये पार्टी के भाजपा नेता, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और पदाधिकारी समन्वित प्रेस कॉन्फ्रेंस, सार्वजनिक सभाओं और मीडिया के साथ बातचीत के माध्यम से सरकार के 12 साल की उपलब्ध जनता तक पहुंचाएंगे।

विश्वास, विकास और जनकल्याण थीम पर आयोजित अभियान

दरअसल, 26 मई को केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने जा रहे है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने देशभर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. यह अभियान “विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष” थीम पर आधारित होगा। जिसकी शुरुआत 5 जून से होगी और समापन 21 जून 2026 को होगा।

5 जून से 21 जून तक प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम

बता दें कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल स्तर पर पौधरोपण अभियान, 8 से 12 जून तक मीडिया संवाद, 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान, 12 से 20 जून तक जन कल्याण शिविर चलाया जाएगा. 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. इस दौरान भाजपा के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी गांव-गांव और बूथ स्तर तक जाकर आमजन से संवाद करेंगे और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएंगे।