Headlines

आज श्री जगन्नाथ कला प्रदर्शनी के आयोजन पर ये मुख्य अतिथि प्रदर्शनी में शामिल सभी चित्रों का निरीक्षण करेंगी…

Spread the love

रायपुर:– महाकोशल कला परिषद द्वारा एक दिवसीय श्री जगन्नाथ कला प्रदर्शनी का आयोजन 26 जून को शाम 6 बजे महाकोशल कला वीथिका में किया जाएगा। प्रदर्शनी में श्री जगन्नाथ के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि सारिका बरलोटे प्रदर्शनी में शामिल सभी चित्रों का निरीक्षण करेंगी।

कलाकारों ने जगन्नाथ पुरी के तर्ज पर जीवंत तस्वीरें तैयार की:
कला प्रदर्शनी के दौरान कलाकारों द्वारा तैयार दैनिक जीवन में श्री जगन्नाथ स्वामी का संदेश, रचनात्मक चित्र, श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र और रानी सुभद्रा की रथयात्रा का दृश्य, श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्तों का भगवान के प्रति समर्पण भाव का चित्र देखने को मिलेगा। कलाकारों ने जगन्नाथ पुरी के तर्ज पर जीवंत तस्वीरें भी तैयार की हैं।

जीवंत चित्रों की प्रदर्शनी:
इस कला प्रदर्शनी में अहमदाबाद से माईनक भट्टाचार्य, लखनऊ से धनंजय पंवार, आरंग से खुशी नेताम, खैरागढ़ से अमृता भट्टाचार्य, दिल्ली से सांभवी शर्मा, समवेद शर्मा, साक्षी आकुला, डॉ. शिखर शर्मा, अजय तिवारी, सुधा शर्मा, चंद्रकांत साहू, निखिल कुंजाम, राधिका शर्मा, नीतु निषाद, अवतार सिंह भंगल, डॉ. शिखर शर्मा द्वारा तैयार की गई चित्रों का वर्णन मिलेगा। सभी चित्र जीवंत रूप से तैयार की गई है।